- Hindi News
- बेबे राम प्यारी की बरसी पर आंखों का कैंप लगाया
बेबे राम प्यारी की बरसी पर आंखों का कैंप लगाया
भारत-पाकिस्तानबार्डर पर स्थित सुजावलपुर धाम में मंदिर बाबा खेत्रपाल सेवा समिति की ओर से 5वां विशाल आंखों का कैंप परम पूजनीय बेबे राम प्यारी जी की 22वीं बरसी के उपलक्ष्य पर मंदिर के प्रांगण में लगाया गया। गंगानगर के श्री जगदम्बा अंधविद्यालय के सहयोग से 225 मरीजों की जांच की गई। जिसमें से 21 लोग आप्रेशन योग्य पाए जाने पर मंदिर बाबा खेत्रपाल सेवा समिति द्वारा मरीजों के आपरेशन करवाए गए। मंदिर के संस्थापक चिमन लाल नरूला मंदिर सेक्रेटरी दर्शन लाल बब्बर ने आए हुए डाक्टरों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।