- Hindi News
- विधायक ने किया टेलों पर पानी का निरीक्षण
विधायक ने किया टेलों पर पानी का निरीक्षण
आजादीके बाद पहली बार सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने पर शेरगढ़ वरियामखेड़ा की पंचायतों ने मुख्यमंत्री, विधायक गुरतेज सिंह घुडिय़ाना और एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार कौर सिंह का आभार जताया। पानी की आपूर्ति शुरू करने के बाद मौके पर पहुंचे विधायक, जत्थेदार का शेरगढ़ के सरपंच संतराम यादव, वरियामखेड़ा के धनपत सियाग के अलावा अन्य लोगों ने स्वागत किया।
इस मौके घुड़ियाना ने कहा कि गठबंधन सरकार के बीते कार्यकाल में महज छह माह तक मुख्य संसदीय सचिव का पदभार संभालते हुए उन्होंने पहल के आधार पर बल्लुआना से छह उप नहरों निकलवाकर इस इलाके के रेगिस्तानी माहौल को खुशहाली में तबदील करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लंबी रजबाहा से निकलने वाली नहर की सफाई होने के बाद इलाके की 800 एकड़ कृषि भूमि को पूरी मात्रा में पानी मिलेगा। विधायक ने माना कि आजादी के बाद से इस इलाके में कभी भी पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंचा था। बीते करीब 8 माह से पीने के पानी की भी किल्लत महसूस हो रही थी। वो इसलिए कि एक वर्ष से नहर की सफाई होने के कारण लंबी माइनर में पानी नहीं पहुंचा था और लोग परेशान थे।
टेल पर पहुंचे पानी का निरीक्षण करते विधायक अन्य।