पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिंसिपल राजेश सचदेवा को पितृशोक

प्रिंसिपल राजेश सचदेवा को पितृशोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर| सरकारीसी.सै. स्कूल चुहड़ीवाला धन्ना के प्रिंसीपल राजेश सचदेवा, राकेश सचदेवा सुरेश सचदेवा के पिता चमन लाल सचदेवा का सोमवार को स्वर्गवास हो गया। नानकनगरी गली नं. 8 निवासी एवं सैल टैक्स विभाग से 2005 में सेवामुक्त हुए सचदेवा का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया गया है। इससे पहले परिवार के आग्रह पर दिवंगत चिमन लाल सचदेवा की पार्थिव देह के नेत्रदान करवाए गए। बाद दोपहर अंतिम संस्कार के मौके पर डीईओ सेकेंडरी सुखबीर सिंह बल, डीईआे एलीमेंट्री हरीचंद, ईटीओ हरमिंद्र सिंह सिद्धू, शिक्षा विभाग सैल टैक्स विभाग के अलावा बड़ी संख्या में सचदेवा परिवार के शुभचिंतक इस मौके पर उपस्थित थे। उनकी आत्मिक शांति के लिए पाठ अमृतवाणी रविवार 21 सितम्बर को दोपहर 12 से 1 बजे तक सेठी पैलेस में होगी।