नौजवान सभा ने शहीद भगत सिंह की याद में निकाली रैली
मुक्तसर|नौजवान भारतसभा द्वारा शहीद भगत सिंह की याद को समर्पित नशे के खिलाफ जागरुकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत स्थानीय बस अड्डे से हुई यह रैली शहर के मलोट रोड, कोटकपूरा रोड, मेन बाजार, बैंक रोड, दाना मंडी, अबोहर रोड से होती हुई वापस बस अड्डे पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस रैली दौरान नौजवानों द्वारा नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। इस अवसर गुरदेव सिंह बग्गड़, जगजीत सिंह, जगदीप सिंह, नवजोत सिंह, रवि कुमार ढाबा, जगमीत सिंह, मनप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, रपिंदर सिंह रवि कुमार भी उपस्थित थे। (अमित)