पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डोडा को वीआईपी ट्रीटमेंट पर पुलिस से मांगा जवाब

डोडा को वीआईपी ट्रीटमेंट पर पुलिस से मांगा जवाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस की ओरा से भीम हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर नामजद किए गए शिव लाल डोडा को फाजिल्का जेल में मिल रहे वीआईपी ट्रीटमेंट पर रोष जताया है और इस मामले में पुलिस ने जवाब मांगा है।

भीम हत्याकांड संघर्ष कमेटी की बैठक में संघर्ष समिति के कन्वीनर गोपी चंद सांदड, भीम की माता, पिता, भाई और बहन सहित पुलिस द्वारा शिव लाल को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर रोष जताया गया। संघर्ष कमेटी ने प्रशासन से डोडा को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि डोडा ग्रुप के कुछ सदस्यों द्वारा रुपये लेकर इस मामले को दबाने वाल्मीकि समुदाय संग समझौते की अफवाहें फैलाई जा रही जो बेबुनियाद हैं। सांदड बोले कि कमेटी कानून के दायरे में रहकर इस लड़ाई को लड़ रही है और न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भीम हत्याकांड संघर्ष कमेटी का शिष्टमंडल शीघ्र ही डीसी ईशा कालिया से मिलकर उन्हें इस मामले से अवगत करवाएंगे। इस अवसर पर संघर्ष कमेटी के अलावा भीम के परिजन भी उपस्थित थे।

अबोहर में जानकारी देते हुए संघर्ष कमेटी के सदस्य भीम के परिजन।

खबरें और भी हैं...