नेचर-हाइट्स का मालिक नीरज अरोड़ा छह दिन के रिमांड पर
नेचर-हाइट्स के मालिक नीरज अरोड़ा को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां उसे जज ने छह दिनों के रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि नीरज ने सिटी-2 में शुक्रवार देर रात सरेंडर कर दिया था। उसके खिलाफ नगर थाना में 16 मामले दर्ज हुए थे, जिनमें 14 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। कुछ मामले अभी विचाराधीन है।
दूसरासाथी अब भी फरार
थानानं 2 की पुलिस ने 28 जून 15 को पुरखा राम सोढी पुत्र हरमिन्द्र सिंह सोढी वासी मोगा एवं गुरमीत कौर प|ी कृपाल सिंह वासी जलालाबाद के बयानों के आधार पर नीरज अरोड़ा के खिलाफ जबकि इसी दिन उसके तथा राजू मिगलानी पुत्र फकीर चंद वासी जलालाबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी मामले में अरोड़ा ने आत्मसमर्पण किया जबकि उसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी अभी तक बाकी है।
नीरज अरोड़ा की कंपनी नेचर-हाइट्स इन्फ्रा लि. ने ऑनलाइन तरीके से लोगों को संपत्तियां बिक्री करके अग्रिम भुगतान ले लिया लेकिन तो रजिस्ट्री करवाई और ही रुपया वापस किया। तीन साल पहले कंपनी की मार्किट इमेज अच्छी थी लेकिन धीरे-धीरे इसने लोगों को ठगी का शिकार बना लिया। डेढ़ साल पहले कंपनी विवादों के घेरे में गई। करीब छह माह पूर्व जिला फाजिल्का के एसएसपी रह चुके स्वप्न शर्मा ने इनके खिलाफ एक सप्ताह में 16 पर्चे दर्ज कर दिए। तब नीरज की कंपनी और विवादों में गई। पीडि़तों ने इस संबध देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी शिकायत की हुई है, जिसमें नीरज अरोड़ा से पैसा वापस दिलाने तथा कार्रवाई की मांग की गई है।
डोडा फार्म हाउस में होता था निपटारा
आरोपीनीरज अरोड़ा को िशव लाल डोडा का सहयोग मिल गया उन दिनों डोडा के फार्म हाऊस पर समस्त विवादों का निपटारा किया जाता था।
अबोहर में शनिवार को नेचर-हाइट्स के मालिक नीरज अरोड़ा को अदालत में पेश करने के बाद जेल लेकर जाती हुई पुलिस।