10 रुपए का लालच देकर 9 साल की बच्ची के साथ िकया दुष्कर्म
एकव्यक्ति ने एक 9 साल की बच्ची से 10 रुपए का लालच देकर दुष्कर्म किया। थाना बहाववाला पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने शनिवार को बच्ची को स्थानीय न्यायाधीश अमित कुमार मल्लण की अदालत में पेश कर 164 के तहत बयान भी दर्ज करवा दिए। एएसआई बलवीर सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमों को छापेमारी के लिए भेज दिया है।
स्थानीय निवासी एक महिला ने दी शिकायत में बताया उसकी 9 वर्षीय बच्ची शुक्रवार देर सांय गांव में दूध लेने के लिए गई थी। काफी देर तक जब वह घर नही लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई, तलाशने पर वह गांव के ही निकट सरसों के खेत में आपत्तिजनक हालत में पड़ी थी और उसके हाथ में 10 रुपए का नोट था। जब उन्होंने अपनी बच्ची से पूछा तो पहले तो उसने कुछ बताया नही पर घर जाकर उसने उन्हें बताया कि गांव में रहने वाला उदयपाल पुत्र सरबन कुमार उसे रुपए के लालच में बहला फुसला कर सरसों के खेत में ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
मेडिकल करवाया
पुलिसने शुक्रवार देर शाम बच्ची का मेडिकल करवाया और देर रात्रि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।