भाजपा में विकास प्रभारी का कोई पद नहीं
> प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने बैठक में कहा
भास्करसंवाददाता| अबोहर
शनिवार को अबोहर पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि भाजपा नैतिकता वाली पार्टी है और भारतीय संविधान उसके नियमों का पूरा सम्मान करती है। भाजपा में तो विकास प्रभारी जैसा कोई पद है और ही किसी व्यक्ति को विकास प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश प्रधान भाजपा प्रधान सीताराम शर्मा संस्थान में पहुंचे थे। उन्होंने प्रमिल कलानी को आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में पार्टी की छवि को उभारने तथा क्षेत्र का विकास करने के लिए पूरी तनदेही के साथ काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसपी हरजीत सिंह, एसडीएम राजपाल सिंह, डीएसपी गुरभेज सिंह, पार्षद अरूण नारंग, पार्षद डा. राजेन्द्र चौधरी, पार्षद ठाकरदास सिवान, पार्षद तलविन्द्र जीत सिंह, पार्षद मनीराम अडवानी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।