तीन गाड़ियां रही रद्द, एक गाड़ी पहुंची चार घंटे लेट
अबाेहर|शनिवार कोचार रेलगाड़ियां रद्द रही और एक रेलगाड़ी लगभग चार घंटे लेट पहुंची।
बीते 24 घंटों के अंतराल में रिवाड़ी से चलकर श्रीगंगानगर को जाने वाली गाड़ी स्टेशन पर नहीं आई, इसके अलावा श्रीगंगानगर से बठिंडा (54754) जो कि अबोहर से 7:30 पर चलती थी, वह बठिंडा से श्रीगंगानगर (54754) गाड़ी जो अबोहर से लगभग 12:15 बजे चलती थी और 54754 श्रीगंगानगर से बठिंडा गाड़ियां रद्द रही। इसके अलावा हरिद्वार-श्रीगंगानगर गाड़ी अपने निर्धारित समय से करीब 4 घंटे देरी से चल रही है।