बिजली चोरी करने वालों पर 6.20 लाख जुर्माना
मुक्तसर | बिजलीचोरों के खिलाफ शनिवार सुबह 6 से 12 बजे तक टीमें बनाकर विभिन्न डिविजनों लक्खेवाली, बरीवाला, लुबानियांवाली, रूपाणा के 6 एसडीओ जेईयों द्वारा मुक्तसर के जलालाबाद रोड, गुरुहरसहाय रोड, मौड़ रोड, मलोट रोड, अबोहर रोड, बठिंडा रोड, फिरोजपुर रोड, कोटकपूरा रोड शहर में घास मंडी चौक के अतिरिक्त शहर के विभिन्न बाजारों में छापेमारी की गई। जानकारी देते एसडीओ आत्मा सिंह राजिंदर सिंह ने बताया कि इस छापेमारी दौरान 32 केस चोरी के पाए गए। विभाग द्वारा 6 लाख 20 हजार रुपए जुर्माना किया गया। (जसकरन)