दुष्कर्म के आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी
अबोहर|9 सालकी बच्ची से दुष्कर्म मामले में मामला दर्ज होने के 36 घंटों बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
वहीं दुष्कर्म का शिकार बच्ची सहमी हुई है। बता दें कि शुक्रवार देर शाम अबोहर के एक गांव में एक युवक ने दस रुपए का लालच देकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। रविवार को पुलिस ने बच्ची के बयानों को 164 के तहत अदालत में दर्ज करवाया ताकि केस के पैरवी के दौरान बच्ची बाद में कुछ भूल जाए। थाना बहाववाला पुलिस ने आरोपी उदयपाल पुत्र सरबन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म के बाद से आरोपी फरार है। मामला दर्ज होने के 36 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। जांच अधिकारी बलवीर सिंह के अनुसार बच्ची के बयान अदालत में दर्ज करवाने के कारण वो रविवार को व्यस्त थे, इसलिए सोमवार से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज की जाएगी।