पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्र सेविका समिति के 80 वर्ष पूरे होने पर तरुणी सम्मेलन करवाया

राष्ट्र सेविका समिति के 80 वर्ष पूरे होने पर तरुणी सम्मेलन करवाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर|राष्ट्र सेविकासमिति के 80 वर्ष पूरे होने पर रविवार को स्थानीय अरोड़वंश धर्मशाला में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि डाॅ. सरोज मिगलानी सम्मेलन की शुरूआत ज्योति प्रज्जवलित करके की।

इस मौके पर मोहाली से समिति की जिला कार्यवाहिका नीलम ध्यानी ने बताया कि यह समिति अखिल भारतीय महिला संगठन है और पूरे भारत वर्ष के अलावा विदेशों में भी यह संस्था चल रही है। समिति की स्थापना 1936 में लक्ष्मीबाई केलकर ने की थी और मुख्य लक्ष्य महिलाओं में संस्कार, राष्ट्रभक्ति पैदा करना है। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता अनु गर्ग ने की जबकि समापन सत्र की अध्यक्षता सोनल वर्मा ने की। इस सम्मेलन में 50 स्थानों से करीब 300 समिति सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर रेणु सिंघल, पूनम रानी, फूलवंती, बिमला देवी का विशेष सहयोग रहा।

सम्मेलन की विधिवत शुरुआत करवाते हुए आयोजक।

खबरें और भी हैं...