भरत मिलाप देख भावुक हुए दर्शक
अबोहर। वृंदावनके राम श्याम लीला संस्थान के कलाकारों की ओर से रिद्धी सिद्धी बिजनेस पार्क में आयोजित की जा रही रामलीला में सोमवार रात भरत मिलाप पेश किया गया। चित्रण में पहले भरत राम जी के चरण छुह कर उन्हें अयोध्या वापस चलने के लिए कहता है। इसे देखकर उपस्थिति भाव विभोर हो गई। इस पर भगवान उन्हेंे वापस नहीं जाने की बात समझाकर वापस जाकर माता का ख्याल रखने को कहते है। साेमवार काे रामलीला का उद्घाटन मुख्यातिथि प्रवीण बिंदल और सतपाल गोयल ने किया। कलाकारों ने भरत मिलाप के अलावा जयंत प्रसंग सतीअनुसुईया चरित्र का मंचन किया। इसे जिसे देखकर लोगों ने खूब आनंद उठाया। प्रचार मंत्री पराग गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात्रि पंचवटी विश्राम, खरदूषण वध, सीता हरण, राम सुग्रीव मित्रता का मंचन किया गया। सोमवार को रामलीला में मुख्यातिथि सुरेश ग्रोवर, अशोक कुमार गांधी सुभाष चावला थे।