पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाने वाले दोनों आरोपी रिमांड के बाद जेल भेजे

गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाने वाले दोनों आरोपी रिमांड के बाद जेल भेजे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर | थानाखुइयां सरवर की पुलिस ने एक स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप करने के आरोप में नामजद तीन में से दो आरोपियों को रिमांड खत्म होने पर फिर अदालत में पेश किया। न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए। गौर हो थाना खुइयां सरवर की पुलिस ने एक स्कूली छात्रा का कथित रूप से अश्लील वीडियो बनाने बलात्कार करने के आरोप में मौजगढ़ निवासी तीन युवकों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया था, जिसमें से सागर मंगू नामक दो युवकों को गत रोज गिरफ्तार करने के बाद उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।