पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भंडारे के लिए राशन सामग्री की रवाना

भंडारे के लिए राशन सामग्री की रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रत्येकसाल की तरह इस बार भी सालासर सेवा सोसायटी सालासर धाम पल्लू से 1 किलोमीटर दूर पेट्रोल पम्प के पास विशाल भंडारा लगाएगा। जिसके लिए शुक्रवार को राशन सामग्री अबोहर रोड मुक्तसर से रवाना किया गया।

राशन सामग्री रवाना करने से पहले पूर्व पार्षद हरपाल सिंह बेदी अभिषेक बांसल ने संयुक्त रूप में ज्योति प्रचंड करने के बाद बैंड बाजों की सुंदर धुनों से राशन से भरे ट्रक को रवाना किया। अध्यक्ष संजीव कुमार टिंकू ने बताया कि भंडारा 26 से 1 अक्टूबर तक लगाया जायेगा। इस अवसर पर वाइस अध्यक्ष दीपा कुमार, संदीप कुमार, राकेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, काला डेयरी वाला, रोहित कुमार, सन्नी कुमार, विकास कुमार, अजय सेठी, हैरी, मनीष कुमार, संजीव बांसल, लवली आदि उपस्थित थे। (जसकरन)

भंडारे के लिए राशन सामग्री रवाना करते हुए पूर्व पार्षद हरपाल सिंह बेदी सोसायटी के पदाधिकारी।