पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाइल्ड राइट कमीशन के सचिव ने जांची स्कूली बसें

चाइल्ड राइट कमीशन के सचिव ने जांची स्कूली बसें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाइल्डराइट कमीशन के सचिव सुमेर सिंह गुर्जर ने वीरवार को अबोहर क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचकर बसों की जांच की।

जांच के दौरान अधिकारी ने प्रिंसिपलों को हिदायतें जारी कि स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरे आदि लगाए जाएं और ड्राइवरों और कंडेक्टर की वर्दी पक्के तौर पर लगाई जाए। गुर्जर जाखड़ निवास पर शोक प्रकट करने के लिए भी गए, वहां करीब 30 मिनट का समय बिताया। उससे पहले उन्होंने डीएवी स्कूल हरिपुरा में विशेष निरीक्षण कर बस की स्थिति का जायजा लिया।

चालक और परिचालक से जानकारी हासिल करने के बाद दिल्ली और अन्य स्थानों पर हुईं स्कूली बसों में घटनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्कूली बसों में हर प्रकार की सुरक्षा के सरकार काफी प्रयास कर रही है ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्कूली बस का रंग पीला होना आवश्यक है और अगर कोई भी स्कूल इससे अलग रंग की बस को चलवाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे लगाने भी जरुरी कर दिए गए हैं।

अधिकारी के अनुसार पंजाब सरकार अब स्कूली बसों में हर प्रकार की सुरक्षा के प्रबंध कराने जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्कूली बस का रंग पीला होना आवश्यक है इस अवसर पर उनके साथ अबोहर यातायात प्रभारी गुरमीत सिंह, अबोहर एसडीएम ऑफिस के मुख्य कर्मचारी अविनाश एवं अन्य उपस्थित थे।

अबोहर एसडीएम रह चुके हैं गुर्जर

सुमेरसिंह गुर्जर एक बेधड़क अधिकारी हैं और वो किसी समय अबोहर में बतौर एसडीएम के तौर पर सेवाएं देकर गए थे। इस दौरान किए गए कार्य की आज भी हर सामाजिक वर्ग अकसर चर्चा करता हुआ नजर आता है। अपने अबोहर दौरे के दौरान उनके कई शुभचिंतकों ने मुलाकात करके पुरानी यादों को ताजा भी किया

गांव हरिपुरा में वीरवार को स्कूली बस की चेकिंग करते सुमेर सिंह गुर्जर

खबरें और भी हैं...