िप्रंसिपल सचिव ने लिया सरकारी संपत्तियों का जायजा
पंजाबमें नए उद्योग लाने के लिए इंडस्ट्री एंड माइनिंग के प्रिंसिपल सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने मंगलवार को मालवा के कई शहरों में सरकारी संपत्तियों का जायजा लिया। इस मौके पर वो यह इशारा कर गए हैं कि उक्त संपत्तियों का ब्यौरा मुम्बई में होने वाले एक कार्यक्रम में उद्योगपत्तियों को देंगे ताकि पंजाब में नए व्यापारियों को लाया जा सके।
वह मंगलवार को अबोहर-आलमगढ़ बाइपास पर 106 एकड़ फोकल प्वाइंट वाली जगह का निरीक्षण कर रहे थे। इस मौके पर संबंधित विभाग के जीएम गुरजंट सिंह, जे.ई अजीत सिंह के अलावा नगर काउंसिल प्रधान प्रमिल कलानी, भाजपा जिला प्रधान सीता राम शर्मा, नरेन्द्र मदान छन्नू, मार्किट कमेटी के चेयरमैन कृष्ण नागपाल, पूर्व चेयरमैन धनपत सियाग अादि अन्य अधिकारी मौजूद थे।
प्रधान कलानी ने तिवारी को बताया कि फोकल प्वाइंट पंजाब सरकार द्वारा उद्योग स्थापित करने की नियत से बनाया था, परंतु काफी अर्से से बिना किसी कारण बेकार हालत में पड़ा हुआ है। फोकल प्वाइंट में उद्योग स्थापित करने वाले लोगों को यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाती थी जिसके चलते अभी तक यहां कोई भी उद्योग नहीं लग पाया है। अधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि अब वह एक ऐसी योजना तैयार करेंगे कि इस इंडस्ट्री क्षेत्र में लोगों को सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
नोटिस जारी किया गया है
विभागद्वारा उन आवेदनकर्ताओं को भी नोटिस जारी किया जाएगा, जिन्होंने उद्योग स्थापित करने के लिए इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट में जगह की अलॉटमेंट तो करवा रखी है लेकिन अभी तक उद्योग स्थापित नहीं किए, ताकि इस इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। यहां पर उद्योग लगाने के लिए वे बड़े इनवेस्टरों से मिलकर उन्हें उद्योग लगाने को भी निमंत्रण देंगे, ताकि इस इलाके को इस इंडस्ट्री लाभ हो सके। इसके अलावा विभाग के अधिकारी मुम्बई में आयोजित होने वाले ‘मेक इन इंडिया कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाएंगे ताकि पंजाब में नए उद्योग स्थापित करवाने के लिए नए अवसरों की खोज की जा सके। इस मौके पर एसडीएम राजपाल िसंह भी मौजूद थे।
अबोहर में मंगलवार को फोकल प्वाईंट का दौरा करते हुए अधिकारी अन्य।