बिना बिल 19 िकलो चांदी समेत एक काबू, 2.03 लाख जुर्माना वसूला
सेल्सटैक्स विभाग के मोबाइल विंग की टीम ने मंगलवार को बिक्री कर चोरी करने के दो मामले पकड़कर 2 लाख 3 हजार रुपए जुर्माना वसूला।
पहले मामले में फाजिल्का निवासी व्यापारी रवि पुत्र राज वर्मा श्रीगंगानगर से अबोहर आने वाली बस में 19 किलो चांदी के जेवर बिना बिल के ला रहा था तो विभाग ने बस को खुईयांसरवर के पास रोक कर तलाशी ली तो उसके बैग में से 19 किलो चांदी के जेवर अन्य आभूषण बरामद हुए। विभाग के सीनियर अफसर एचएस सिद्धू ने बताया कि मोबाइल विंग टीम में अतिरिक्त कार्यभार पर कार्य कर रहे ईटीओ विक्रम ठाकुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि वर्मा श्रीगंगानगर से फाजिल्का अवैध रुप से बिना बिल के आभूषण लाने का कारोबार कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर जब खुईयांसरवर के पास श्रीगंगानगर से अबोहर आने वाली बस की रोक कर वर्मा की तलाशी ली तो उसके पास से बिना बिल के माल बरामद हुआ। अधिकारियों अनुसार इस मामले में 2.80 लाख के टैक्स की चोरी पाई गई। विभाग ने कार्रवाई करते हुए रवि को 51 गुणा के हिसाब से 1 लाख 43 हजार रुपए जुर्माना लगाया है।
तेल का बिल कम मिला
अबोहरकी फर्म सियाराम इंटरप्राइजिज के छोटे हाथी को मस्टड़ ऑयल कम बिल में पाया जाने पर उसे 60 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों के अनुसार उनको सूचना मिली कि छोटा हाथी मस्टड़ ऑयल को लेकर मलोट रोड़ से जा रहा है और कम बिल काटकर इसकी सप्लाई आगे की जा रही है।