पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलग अलग झगड़ों में तीन लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती

अलग-अलग झगड़ों में तीन लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर | विभिन्नझगड़ों में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन रामदेव नगरी निवासी अमित कुमार ने आरोप लगाया कि वह बठिंडा में काम करता है और बुधवार शाम को काम से लौटकर पैदल अपने घर जा रहा था तो रास्ते में कुछ युवक हल्लड़बाजी कर रहे थे।

उक्त युवकों ने उससे मोबाइल छीनने का प्रयास किया जब उसने इस बात का विरोध किया तो उक्त युवकों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। एक अन्य मामले में झुरडख़ेड़ा निवासी लखविंदर राजा सिंह ने आरोप लगाया कि उनका कैंटर बुधवार शाम को घर के बाहर खड़ा था। इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने गाली गलोच शुरू कर दिया, जब उन्होंने विरोध किया तो पड़ोसियों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया।

खबरें और भी हैं...