पेस्टिसाइड्स एंड फर्टिलाइजर की दुकानें रहीं बंद
अबोहर|पेस्टिसाइड्स एंडफर्टिलाइजर बेचने वाले दुकानदारों पर बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री जरूरी होने संबंधी केन्द्र सरकार के तानाशाही फैसले के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय पेस्टिसाइड्स एंड फर्टिलाइजर डीलर एसोसिएशन के आहवान पर समस्त दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। पंजाब पेस्टिसाइड्स एसो. के सचिव राकेश कलानी ने बताया कि सरकार ने सभी कीटनाशक विक्रेताओं पर बीएससी की डिग्री होना अनिवार्य कर दिया है। लेकिन देश के सभी विश्वविद्यालय चार वर्ष में बीएससी की डिग्री देते हैं। इस फैसले के विरोध में मंगलवार को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया गया था।
विराेध जताया