लाउड स्पीकरों पर पाबंदी लगाने को एडीसी को सौंपा ज्ञापन
फाजिल्का|नगर मेंबजने वाले मुनादी के स्पीकरों के कारण स्टूडेंट्स की परीक्षाओं की तैयारी करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के स्टूडेंट्स विंग के पदाधिकारियों ने एडीसी चरणदेव सिंह मान को ज्ञापन सौंपा। कमेटी के विद्यार्थी विंग के जिलाध्यक्ष अनमोल वर्मा ने बताया कि कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज लाल पटेल के आदेशों पंजाब अध्यक्ष हरमीत सिंह जसल के दिशा निर्देशों पर विद्यार्थी विंग के पदाधिकारियों करणवीर ठकराल अध्यक्ष खालसा कालेज अबोहर, अंकित भारती अध्यक्ष डीएवी कॉलेज ने एडीसी को मिल कर लाउड स्पीकरों पर रोक लगाने की मांग की। इस पर एडीसी ले आश्वासन देते हुए कहा कि इस पर रोक लगाई जाएगी ओर स्पीकरों को चलने के लिए समयबद्ध किया जाएगा।
एडीसी चरणदेव सिंह मान को ज्ञापन सौंपते हुए कमेटी के विद्यार्थी विंग के पदाधिकारी।