पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नैतिक परीक्षा में हरमनदीप अव्वल

नैतिक परीक्षा में हरमनदीप अव्वल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुगोबिंद सिंह स्ट्डी सर्किल अबोहर-श्रीगंगानगर सर्किल द्वारा विभिन्न स्कूलों में नैतिक शिक्षा परीक्षा ली गई। जिसमें क्षेत्र के करीब 45 स्कूलों के 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिणामों की घोषणा करके पोजिशनें लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

मिमिट कॉलेज में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर हरमीत सिंह बेदी पहुंचे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नैतिक कदरों कीमतों बारे जानकारी देने का कदम प्रशंसनीय है। इस दौरान स्टडी सर्किल के अबोहर-श्री गंगानगर सर्किल के इंचार्ज डा. मनदीप सिंह ने सफलता का मार्ग विषय पर विचार सांझे किए। इस अवसर पर नैतिक शिक्षा परीक्षा में पोजिशन प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों जिसमें पहले दर्जे का प्रथम स्थान गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हरमनदीप सिंह ने प्राप्त किया। दूसरे दर्जे का तीसरा स्थान गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल मनियांवाला की जोतवीर कौर ने प्राप्त किया। इन होनहार विद्यार्थियों को मुख्यातिथि हरमीत बेदी ने सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त कर्मवीर सिंह, परमजीत सिंह, हरजिदर सिंह सतनाम सिंह उपस्थित थे। (संदीप मलूजा)

होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि हरमीत बेदी।

खबरें और भी हैं...