दो कारों की टक्कर में पांच लोग हुए गंभीर जख्मी
अबोहर | बल्लुआनाविधानसभा के गांव राजपुरा के निकट शुक्रवार को दो कारों की टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सादुलशहर निवासी साजन आहूजा, जिला हनुमानगढ़ के गांव डबली निवासी जिम्मी उसकी प|ी रजनी, अशोक कालड़ा उसकी प|ी डबली से ब्यास जा रहे थे कि रास्ते में गांव राजपुरा के समीप उनकी कार सामने से रही एक अन्य कार से टकरा गई, जिससे कार में सवार जिम्मी उसकी प|ी रजनी कार चालक साजन आहूजा घायल हो गए, जबकि दूसरी कार अल्टो में सवार लक्ष्मी प|ी प्रह्लाद निवासी वरियामनगर घायल हो गई, जो अपने पती बेटी मोनिका के साथ कार पर सादुलशहर किसी विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रही थी।
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।