पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • िफर मृत मिले दो गाय और एक बैल, एक जख्मी

िफर मृत मिले दो गाय और एक बैल, एक जख्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क पर गोहत्या का दूसरा केस

शुक्रवारको अबोहर की बहावलवासी रोड पर दो गाय और एक बैल मरा हुआ मिला, जबकि एक गाय जख्मी थी। जिसका उपचार गोरक्षा सेवादल दौलतपुरा में किया जा रहा है।

घटना के बारे में पता चलने पर समाज सेवी संगठन नर सेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू , अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रधान आर.डी बिश्नोई ,गोरक्षा सेवादल दौलतपुरा के प्रधान अजय, वरूण, राजदीप , भूप राम , गोरक्षा सेवादल के उपप्रधान कृष्ण, राहुल, भीम सैन रामग्रा, सुरेश, बंटी, राजिंद्र दौलतपुरा, डा. सुरेंद्र वर्मा, बिट्टू नरुला, प्रवेश ढींगड़ा, प्रेम रामसरा सहित मौके पर पहुंचे और पशुओं का पहले पोस्टमार्टम करवाया बाद में उनको दफनाया। हर बार की तरह इस बार भी पुलिस से पहले समाज सेवी संस्थाएओं के पदाधिकारी पहंुचे। लोगों ने बताया कि एक ट्रक बीती रात इन पशुओं को लादकर ले जा रहा था लेकिन कुछ समय के बाद वापस आया और इन्हें मृत यहां फेंककर चला गया।

लालच में मारे जा रहे हैं बेजुबान: ज्याणी

राजेशज्याणी ने कहा कि कुछ लोग मात्र रुपयों के लालच में इन बेजुबानों को मार रहे हैं, परंतु पुलिस और प्रशासन की ढ़ीली कार्रवाई के कारण ही इनके हौंसले बुलंद हो रहे हैं। पुलिस सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

गो प्रेमियों में रोष: बिश्नोई

गोप्रेमियों में इन घटनाओं को लेकर काफी रोष है। लगता है प्रशासन तब ही नींद से जागेगा जब इस मुद्दे को लेकर लोग भड़क जाएंगे और संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।

नहीं होती कार्रवाई: राजू

राजूचराया ने कहा कि हर बार ही वो इसकी सूचना पुलिस देते हैं। लेकिन कई रातें बीत जाने के बाद भी प्रशासन सुध लेने को नहीं पहुंचा और कोई कार्रवाई नहीं होती।

गिरोह को गिरफ्तार किया जाए : रिच्ची

कांग्रेसीनेता निर्मलजीत ने कहा कि पुलिस को चाहिए कि गाय मारने वाले इस गिरोह को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए , कोताही नहीं बरतनी चाहिए।

घटनाएं शर्मनाक: गुप्ता

समाजसेवी संगठन हर बार प्रशासन से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। पुलिस को चाहिए कि तुरंत कार्रवाई कर घटनाओं पर लगाम लगवाए।

खबरें और भी हैं...