नेचर-हाइट्स के मालिक ने रात साढ़े 10 बजे किया सरेंडर
अबोहर|लोगों कोप्लाट और अन्य संपत्तियां बिक्री करने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगिया मारने के मामले में नामजद नेचर-हाइट्स इंफ्रा के मालिक नीरज अरोड़ा ने शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे अबोहर के थाना नं. 2 में सरेंडर कर दिया है। पिछले कुछ महीनों से पुलिस नीरज अरोड़ा को ढूंढने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी कर रही थी लेकिन वो पुलिस के हाथ नहीं रहा था। पता चला है कि जिस मामले में अरोड़ा ने सरेंडर किया है वो एक बिल्डर की ओर से दर्ज करवाया गया था। अरोड़ा द्वारा खाली प्लाटों पर बिल्डिंग बनाने के लिए एक ठेकेदार को 5 करोड़ के करीब ठेका दिया गया, बिल्डिंग ठेकेदार ने बना दी परंतु 2 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं हुआ। इसके अलावा नीरज अरोड़ा के खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं।