पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीपी और शूगर बढ़ने पर डोडा अस्पताल में भर्ती, मिल रही वीआईपी ट्रीटमेंट

बीपी और शूगर बढ़ने पर डोडा अस्पताल में भर्ती, मिल रही वीआईपी ट्रीटमेंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीमहत्याकांड मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे शराब कारोबारी शिव लाल डोडा का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस को एक ओर तो डोडा के इलाज की टेंशन है वहीं उससे मिलने वालों पर भी कड़ी नजर रखनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस डोडा को वीआईपी ट्रीटमेंट देते हुए डोडा की मर्जी के मुताबिक ही उससे मिलने वालों को समय दे रही है। शिव लाल डोडा फाजिल्का जेल में एक ऐसी कैदी हैं जो वीआईपी ट्रीटमेंट प्राप्त कर रहा है। डोडा को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने की बात इससे पहले भीम हत्याकांड को लेकर बनाई गई संघर्ष कमेटी के कन्वीनर गोपी राम सांदड़ भी कर चुके हैं। कार्यकारी एसएमओ चंद्र मोहन कटारिया ने बताया कि उनकी देखरेख हेतु 3 डाक्टरों का पैनल बनाया गया है जिनमें डा. पुनीत चुचरा, डा. वरिंदर चौधरी और डा. विकास को शामिल किया गया है। जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि उन्हें हास्पिटल में रखने की जरूरत है या नहीं। अस्पताल में डोडा को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दी जा रही है।

अगली सुनवाई 24 को

शिवलाल डोडा और अन्य आरोपियों की 10 फरवरी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से 10 फरवरी को अदालत में पेशी हुई थी जहां अगली पेशी की तारीख 24 फरवरी को तय हुई थी।

दो महीने बाद भी पुलिस ने अदालत में नहीं किया चालान पेश

अबोहरपुलिस ने इस मामले में अभी अदालत में चालान पेश नहीं किया है। पहले आला अधिकारी 15 दिन के भीतर चालन पेश करने की बात कर रहे थे लेकिन दो माह का समय हो चुका है लेकिन अभी चालान नहीं पेश किया गया।

फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में डोडा के कमरे के बाहर तैनात पुलिस कर्मी।

खबरें और भी हैं...