महिला ने ससुरालियों पर लगाए पति से मिलने देने के आरोप
एकविवाहिता ने ससुरालियों पर पति को उससे मिलने देने के आरोप लगाए हैं। थाना नं 1 के प्रभारी बलकार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर इंद्रा नगरी निवासी मीनू रानी प|ी सोनू ने आरोप लगाया है कि उसके पति सोनू को ससुराल वाले उससे मिलने नहीं दे रहे। उसने पति की गुमशुदगी रिर्पोट दर्ज करवाई लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल सका। जब इस मामले में थाना प्रभारी बलकार सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस आशय की शिकायत उनके पास आई हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि महिला की उसके पति के साथ फोन पर बातचीत होती है लेकिन दोनों में आपसी विवाद चल रहा है। महिला तलवंडी साबो की रहने वाली है और अबोहर में विवाहित है। जांच पूरी होते ही स्थिति स्पष्ट होने पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
अबोहर में शुक्रवार को थाने के बाहर शिकायतकर्ता जानकारी देते।