पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास कार्यों में कमियां निकाल रहे िरणवा

विकास कार्यों में कमियां निकाल रहे िरणवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहरभाजपा नेताओं में आपसी फूट रुकने का नाम नहीं ले रही, शुक्रवार सुबह जहां नगर काउंसिल प्रधान एक सामाजिक कार्यक्रम में व्यस्त थे तो दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश सचिव उसी समय कलानी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता की जांच कर उसमें कमियां निकाल रहे थे।

अबोहर में शुरू हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता को लेकर नगर परिषद प्रधान प्रमिल कलानी कई बार जांच करने जा चुके हैं और उसे सही होने की मोहर लगा चुके हैं। परंतु भाजपा के प्रदेश सचिव गुणवत्ता को लेकर सहमत नहीं है और कमियों को दुरुस्त करने के आदेश जारी किए। पिछले कुछ समय से भाजपा के किसी कार्यक्रम में प्रदेश सचिव को आमंत्रित नहीं किया जा रहा। ऐसे में रिणवा ने अलग रास्ता अपनाकर विकास कार्यों की अपने स्तर पर गुणवत्ता की जांच करनी शुरू कर दी है।

कलानी ने क्षेत्र के विकास हेतु जिस दिन से पैसा लाना शुरू किया उस दिन से संदीप रिणवा और कलानी के बीच खट्टास पैदा हो गई है। क्योंकि संदीप रिणवा भाजपा से विधायक पद की टिकट पर चुनाव लड़ने के चाहवान है इसलिए वो चाहते हैं कि पूरा का पूरा पैसा उनके हाथों से बांटा जाए लेकिन अबोहर का कोई भी भाजपा नेता उनको टिकट दिलाने के पक्ष में नहीं है और उनकी अंदरूनी विरोधता का ग्राफ काफी लंबा है। इसीलिए प्रमिल कलानी उनको कार्यक्रमों में आमंत्रित तो कर रहे थे लेकिन वो रिणवा को सभी नेताओं के बराबर सम्मान दे रहे थे। ऐसे में रिणवा को यह बर्दाश्त नहीं हुआ तो उन्होंने सभी नेताओं के उल्ट बयानबाजी शुरू कर दी। रिणवा के खिलाफ भाजपा का एक शिष्टमंडल चंडीगढ़ में आला नेताओं को मिला, उसके बाद उन्हें मोहाली का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया गया।

कुछ दिन तक स्थिति सही थी और भाजपा नेताओं में आपसी कशमकश बंद रही। लेकिन अब वह दोबारा फिर से शुरू हो गई है। शुक्रवार को न्यू सूरज नगरी की गली नं. पांच में नवनिर्मित सड़क का भाजपा प्रदेश सचिव संदीप रिणवा ने निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता की जांच की।

अबोहर में शुक्रवार को विकास कार्यों की गुणवत्ता को परखते भाजपा प्रदेश सचिव संदीप रिणवा।

खबरें और भी हैं...