बसंत मनाने के लिए अबोहर से आया दंपती
फिरोजपुर|चाइना डोरके खिलाफ चले जागरूकता अभियानों का बसंत पंचमी के दिन खासा असर देखने को मिला। इस बार सिविल अस्पताल में डोर प्रभावित एक भी केस नहीं आया। बसंत पंचमी से पहले 4 दिन तक चाइना डोर के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने वाली इंडियन सोशल वेलफेयर सोसायटी के सुखराज सिंह, शमशेर सिंह, एसी चावला, हरजीत सिंह, हरवंत सिंह ने बताया कि 4 दिन के दौरान करीब 2000 लोगाें ने केवल हस्ताक्षर किए बल्कि चाइना डोर उपयोग करने का प्रण भी लिया।
फिरोजपुर। शहीदोंकी शहर की बसंत देश भर में प्रसिद्ध है। अबोहर से पहुंचे राहुल गर्ग ने बताया कि वह पिछले 5 वर्ष से फिरोजपुर में बसंत मनाने रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां की बसंत का नजारा वाकई यादगार साबित होता है।