पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केस रद्द करवाने को कांग्रेस पार्षदों का शिष्टमंडल एसपी से मिला

केस रद्द करवाने को कांग्रेस पार्षदों का शिष्टमंडल एसपी से मिला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराबठेकेदारों के कारिंदों के बयानों पर 31 जनवरी को स्थानीय युवकों पर दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध में कांग्रेसी पार्षद एवं कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल बुधवार को अबोहर पुलिस कप्तान हरजीत सिंह से मिला।

शिष्टमंडल में विधायक सुनील जाखड़ के निजी सचिव संजीव तरीका, पार्षद गणेश सबलानियां, भरत शास्त्री, मृतक भीम की माता कौशल्या देवी, संजय कुमार, मुरारी लाल, ओमप्रकाश, काली राम, रामकुमार, बिट्टू कुमार, जगदीश, रोहित कंबोज छिंदर सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

शिष्टमंडल ने पुलिस कप्तान को बताया कि मोहल्ला ईदगाह बस्ती गली नं 5 में 31 जनवरी को शराब के ठेके को आग लगाने संबंधी दर्ज किया गया मामला बिल्कुल झूठा है क्योंकि पुलिस ने एफआईआर में इस ठेके को दयाल नगरी में दिखाया गया है। जबकि यह ठेका ईदगाह बस्ती में स्थित है। इससे यह साबित होता है कि यह मामला झूठा है और ठेके की ब्रांच नाजायज है।

उन्होंने बताया कि यह नाजायज ठेका वंश इंटरप्राइजिज द्वारा सही राम पुत्र जेठा राम की दुकान में खोला गया है। उन्होंने मांग की कि इस नाजायज ठेके को फौरी तौर पर सील करवाकर इन पर कानूनी कार्रवाई की जाये और आग लगाने का मामला दर्ज किया गया है उसे खारिज किया जाये। उन्होंने कहा कि इस मामले में पार्षद गणपत राम पार्षद गणेश सबलानियां के भी बयान दर्ज किये जाएं ताकि सच्चाई सामने सके।

एसनी हरजीत सिंह ने अपने रीडर को दोनों पार्षदों गणेश सब्लानियां गणपत राम के बयान दर्ज करने के आदेश दिये और इस मामले की जांच करके कानून अनुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

अबोहर में बुधवार को एसपी हरजीत सिंह से मिलता कांग्रेस का शिष्टमंडल।

खबरें और भी हैं...