प्रधान से बोले पार्षद, उनके वार्ड में नहीं होती सफाई
तीनमाह के बाद हुई नगर काउंसिल की बैठक में बुधवार को सफाई सेवकों को डेढ़ माह का वेतन मिलने का मुद्दा छाया रहा वहीं कई पार्षदों ने मोहल्लों में सफाई होने पर भी बोर्ड अधिकारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाए। इस दौरान 20 प्रस्तावों में से मात्र 1 प्रस्ताव नामंजूर हुआ।
वार्ड 32 के पार्षद गणेश सबलानीयां ने सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के आरोप लगा दोनों सेनेटरी इंस्पेक्टरों को निलंबित करने की भी मांग रखी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अधिकारियों को निलंबित किया गया तो पार्षद संघर्ष करेंगे। बैठक में अध्यक्ष प्रमिल कलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक आहूजा के अलावा पार्षद टीटू छाबड़ा, डा. राजेन्द्र चौधरी, सुवर्षा नारंग, राधा बठला, मनीराम अडवानी, हंसराज, गुरदीप कौर, पार्षद कुलवंत सिंह गिल, जसविन्द्र सिंह जस्सी, अंजली छाबड़ा, मंजू रानी, नरेन्द्र वर्मा, गणपत राम, पार्षद महीपाल वर्मा, गीता देवी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी गुरदास सिंह, नगर परिषद अधिकारी देशबंधु, मंगत राम वर्मा, अश्विनी मिगलानी आदि उपस्थित थे।
बुधवार को बैठक में सर्वप्रथम वार्ड नंबर 16 के उपचुनाव में विजयी रही भाजपा पार्षद प्रवीण कुमारी को शपथ दिलाते हुए उसका स्वागत किया। नगर काउंसिल के टाउन हाल में आयोजित इस बैठक में एसडीएम राजपाल सिंह ने प्रवीण कुमारी को शपथ दिलाई।
बैठक में रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा से पहले लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बलराम जाखड़ पूर्व पार्षद बलदेव सिंह कलसी की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर उन महान आत्माओं को श्रद्धांजलि भी भेंट की गई। कांग्रेसी पार्षद गणेश सबलानिया की मांग पर एक अन्य प्रस्ताव पारित करके भीम हत्याकांड की भी निंदा की गई। बैठक में उस प्रस्ताव को सर्व सम्मति से खारिज कर दिया गया जिसमें लोगों को अपने खर्च पर अपने घरों के बाहर पानी के मीटर लगवाने की हिदायत सरकार द्वारा जारी की गई थी, जबकि शेष प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है।
अबोहर में बुधवार को नगर परिषद की बैठक के दौरान उपस्थित नगर परिषद प्रधान, एसडीएम राजपाल सिंह एवं अन्य।