पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अज्ञात लोगों ने किया नील गाय का शिकार

अज्ञात लोगों ने किया नील गाय का शिकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबकैनवाला में बुधवार देर शाम शिकारियों ने एक नील गाय को मार डाला। अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रधान आर.डी बिश्नोई और उसके साथियों ने मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक शिकारी फरार हो चुके थे।

जानकारी के अनुसार बकैनवाला निवासी भगवान सिंह के खेतों में दानेवाला निवासी रघुबीर उर्फ बीरा, पप्पी बेलदार, गोलू अन्य बुधवार देर शाम करीब साढ़े 7 बजे शिकार खेल रहे थे। भगवान सिंह ने इसकी सूचना अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रधान आर.डी बिश्नोई को दी तो वह अपने साथी रिक्की, कुलवंत, लोकेश गोदारा, अशोक, राजेन्द्र, लोकेश, केवल किरोड़ीवाल, अरुण रामपुरा, नरेन्द्र कुमार, अमित गोदारा, राम सिंह हरिपुरा मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिकारी मृत नील गाय को अपनी जीप में डाल कर ले जा रहे थे। लोकेश गोदारा ने बताया कि उन्होंने उक्त शिकारियों का पीछा किया तो शिकारी मृत नील गाय को रास्ते में कुछ ही दूरी पर फेंक कर चले गये। उन्होंने जीव रक्षा विभाग के अधिकारी अशोक बिश्नोई, कुलवंत सिंह बीट इंचार्ज रविन्द्र सिंह को सूचित किया। अधिकारियों ने मृत नील गाय के शव को कब्जे को लेकर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...