फ्लाई ओवर बनने से शहर में लगता है जाम
गुरुगोबिंद सिंह महाराज की चरण छोह प्राप्त पवित्र धरती में स्थित रेलवे स्टेशन कई सुविधाओं से वंचित है। रेलवे विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। नार्दन रेलवे पेसेंजर समिति के सचिव शाम लाल गोयल ने बताया कि पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बांसल ने मुक्तसर रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन घोषित किया था। परंतु इस संबंधी कोई सुविधा आज तक नहीं दी गई।
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने सीओसीपी नंबर 2158 आफ 2013 तारीख 4 फरवरी 2014 का निपटारा करते हुए डीआरएम फिरोजपुर को 6 माह के बीच फुट ओवरब्रिज का निर्माण करने के लिए आदेश जारी किया था। परंतु आज तक इस संबध में कोई कार्रवाई नहीं की लगती। मुक्तसर शहर को दिल्ली से कोई भी पार्सल सर्विस रेल द्वारा नहीं है, क्योंकि इंटरसिटी ट्रेन नंबर 14731/32 का मुक्तसर में ठहराव सिर्फ दो मिनट का है। इसको दो मिनट से पांच मिनट करने के लिए मांग की गई ताकि पार्सल सर्विस शुरू हो सके। यात्री प्लेट फार्म नंबर 1 की लंबाई कम है, प्लेट फार्म की लंबाई में बढ़ौतरी की जाए।
इसके अतिरिक्त 14:30 से लेकर 23:00 तक फाजिल्का की ओर कोई भी ट्रेन नहीं है। इस बीच के 9 घंटे के समय में यात्री ट्रेन की मांग पर भी कोई ध्यान नहीं किया जा रहा। भारत सरकार/पंजाब सरकार द्वारा मुक्तसर शहर का नाम बदलकर श्री मुक्तसर साहिब घोषित किया जा चुका है, परंतु रेलवे स्टेशन पर/रेलवे के कागजों में नाम का बदलाव नहीं किया गया।
रेलवे स्टेशन के एंट्री गेट पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की याद में यादगारी गेट निर्माण किए जाने बारे भी काफी समय से मांग की जा रही है परंतु इस बारे भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। फाजिल्का-अबोहर के बीच बिछाई गई नई रेलवे लाईन पर 300 करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद भी मुक्तसर को अबोहर-गंगानगर के लिए कोई ट्रेन नहीं दी गई। रेलवे फाटक नंबर ए-29 पर रोड़ अंडर ब्रिज फाटक नंबर बी-30 पर फ्लाई ओवर बनाने की मंजूरी की फाइले कागजों में ही बंद पड़ी है। इन पुलों का निर्माण होने कारण फाटकों पर बहुत लंबा लंबा समय जाम लगा रहता है आम जनता जाम से बहुत दुखी है।
मुक्तसर से नई दिल्ली वाया जाखल/श्री नांदेड़ साहिब के लिए मेल ट्रेन की मांग भी लंबित पड़ी है। इस अवसर पर वकील चंद दाबड़ा, सुदर्शन कुमार सिडाना, सतपाल बांसल, हरी कृष्ण सिंह मक्कड़, रोशन लाल दाबड़ा, प्रमोद आरिया, योगिंदर छाबड़ा, देस राज तनेजा, डा. सुरिंदर भंडारी प्रेम तनेजा आदि ने रेल मंत्री से मांग की है कि मुक्तसर शहर को रेलवे स्टेशन से संबंधित सभी सुविधाएं जल्द से जल्द दी जाएं। (जसकरन)
मुक्तसर रेलवे स्टेशन पर खड़ी माल यात्री गाड़ी।