मां भगवती के चरणों में टेका माथा
मां भगवती केȤ जागरण में उपस्थित श्रद्धालु़।
अजीतवाल | जयमां दुर्गा जागरण कमेटी की ओर से अजीतवाल में मां भगवती के 12वें विशाल जागरण का आयोजन शनिवार रात पुरानी अनाज मंडी में किया गया। जागरण में मां भगवती का विशाल दरबार और रंग बिरंगी लाइटों से सुशोभित पंडाल सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।
कमेटी की ओर से पवित्र ज्योति मां जवाला जी के दरबार से लाई गई थी। विशेष रूप से उपस्थित हुए डीसी परमिंदर सिंह गिल, कांग्रेसी नेता डा. हरजोत कमल, देश भगत कॉलेज के डायरेक्टर गौरव गुप्ता, आईबीटी सेंटर के डायरेक्टर गगन बांसल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास बांसल, राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन, पंचमुखी हनुमान सेवा मंडल सहित भारी संख्या में राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जागरण का आगाज रोपड़ से आए भजन गायक कर्मा ने गणपति राखो मेरी लाज पूरन कीजे सब काज...गणपति अराधना से किया। पटियाला से पहुंचे भजन गायक अमरिंदर बोबी ने भी भक्ति रस बिखेरा।
उन्होंने मेरी झोली छोटी पड़ गई रे मुझे इतना दिया मेरी माता.. आदि भेंटों का उच्चारण किया। वहीं जंगल के राजा मेरी मइया को लेके आजा..भेंट पर नन्ही बालिका द्वारा झांकी पेश की गई। कमेटी के मुख्य सेवादार पवन ग्रोवर ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से मां भगवती के जागरण का आयोजन किया जाता है। कमेटी की ओर से आए हुए सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कमेटी के सेवादार लाडी, सब्बा, बलजीत भारी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे। (शिवा)