अजीतवाल क्षेत्र में 50 घंटे बिजली बंद: संदेशी
अजीतवाल| बिजलीबोर्ड की लापरवाही के चलते अजीतवाल के कुछ क्षेत्र समेत ढुडीके, चुहड़चक्क झंडेआणा शर्की में 50 घंटे तक बिजली बंद रही। जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में तो पानी के भी लाले पड़ गए। यह आरोप कांग्रेस के प्रदेश सेक्रेटरी सतनाम सिंह संदेशी पूर्व डीएफएसओ स्वर्ण सिंह ने लगाते हुए बताया कि इसके लिए बिजली बोर्ड के अधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने सरकार से मांग की जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस संबंधी जेई सुदर्शन सिंह ने बताया कि गंभीर फाल्ट था, जिस के बारे पता नहीं चल रहा था। दूसरे रेलवे क्रासिंग की ग्राऊंड तारों को निकालने की रेलवे से अनुमति लेने में समय लग गया, लेकिन अब फाल्ट को ठीक कर दिया गया है।