पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप की जीत पर वर्कर्स ने मनाया जश्न

आप की जीत पर वर्कर्स ने मनाया जश्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। मंडीगोबिंदगढ़ में आप के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व कनवीनर आशुतोष टंडन के नेतृत्व में विजय रैली निकालकर आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनावों में हुई ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। सुबह से ही बड़ी संख्या में पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एक दूसरे को बधाई दी और भंगड़ा डालकर लड्डू बांटे। इस दौरान आशुतोष टंडन ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी की जीत ऐतिहासिक है। लोगों ने अब सच्चाई का साथ देना शुरू कर दिया है। भले ही दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के आसार ज्यादा थे, किंतु वोटरों ने भाजपा कांग्रेस को दरकिनार कर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का जनादेश दिया है।

विजय रैली सिविल अस्तपाल से शुरू होकर मेन बाजार, नसराली, संगतपुरा रोड, ऐरी मिल रोड, अमलोह रोड से गुजरी, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने विजय रैली में शामिल होकर आप वर्करों को बधाई दी। इस दौरान दिल्ली में आप की, अब बारी पंजाब की जैसे नारे लगाए गए। यहां बलवंत सिंह, नसीब सिंह, गुरजीत सिंह बाजवा, गुरमीत सिंह बिट्टू, मनीष गुप्ता, रणधीर सिंह, लाल बहादुर, हाकम सिंह, मनीष बत्ता, गुरचरन सिंह, अशोक कुमार, मुरारी लाल, जसवीर सिंह, शिवदेव सिंह ने भी भाग लिया।

मंडी गोबिंदगढ़ में आप की जीत पर निकाली गई िवजय रैली के दौरान डांस करते पार्टी वर्कर्स।