मंडी में कौंसिल ने हटाई रेहड़ियां
भास्कर संवाददाता। मंडी गोबिंदगढ़
प्रशासनके आदेश पर वीरवार को एसडीएम अमलोह की अगुवाई में कौंसिल ने कब्जे हटाए। टीम ने मीट-मछली और खोखों को हटाया। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि शहर में किसी को भी मीट-मछली की दुकान चलाने की इजाजत नहीं है। इससे पहले टीम ने मीट मार्केट, बस स्टैंड के पीछे वाली रोड और प्रेम नगर की रोड पर लगी रेहड़ियों और मेन चौक पर मार्केट को हटाया। कौंसिल ईओ जगजीत सिंह जज, पटवारी प्रमोद कुमार, चीफ एसआई रनजीत सिंह, एसआई विष्णु दत्त, एसआई संदीप कुमार मौजूद रहे।