पिस्टल कारतूस गुम करने पर केस
मंडी गोबिंदगढ़। एएसआईपर सर्विस पिस्टल को लापरवाही से गुम करने पर जिला पुलिस प्रमुख ने मामला दर्ज कराया है। जांचकर्ता एएसआई मेजर सिंह अमलोह थाना के मुंशी ने बताया कि एएसआई जसविंदर सिंह ने दो साल पहले अपना सर्विस पिस्टल पिछले गुम किया था। उच्च अधिकारियों के कहने के बावजूद जसविंदर सिंह दो साल बाद भी अपनी सर्विस 9 एमएम पिस्टल और 8 कारतूस मैगजीन नहीं ढूंढ पाया। जांच के बाद एसएसपी ने जसविंदर पर लापरवाही बरतने पर केस दर्ज कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।