पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों की समस्याएं सुनने को विधायक ने खोला दफ्तर

लोगों की समस्याएं सुनने को विधायक ने खोला दफ्तर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। अमलोहहलका से कांग्रेस के विधायक काका रणदीप सिंह ने बटन लाल रोड पर दफ्तर खोल दिया है। उन्होंने कहा कि यह दफ्तर उन्होंने शहरवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए खोला है। इसमें हर समय उनके निजी सहायक अनिल भल्ला हाजिर रहेंगे। दफ्तर का उद्घाटन जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिंद्र सिंह भांबरी ने किया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप सिंह बल, डॉ. जोगिंद्र सिंह मैणी, महिला कांग्रेस की डॉ. सत्या रानी, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रजिंद्र बिट्टू, जतिन सूद, मनोज हसीजा, डॉ. सुक्खी, मनजीत सिंह, पवन कुमार, अरविंद सिंगला, लाल सिंह लाली, अशोक कपलिश आदि मौजूद थे।