अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
मंडी गोबिंदगढ़। जीटीरोड पर स्थित मारुति शोरूम के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलजीत सिंह निवासी खन्ना के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर ड्राइवर पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की लाश को वारिसों के हवाले कर दिया गया है। थानेदार चरनजीत सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर खन्ना से मंडी गोबिंदगढ़ किसी काम से रहा था। जीपीसी के पहले स्थित मारुति शोरूम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार बलजीत सिंह की मौत हो गई। एक अन्य सड़क हादसे में अमलोह रोड पर पड़ते रजवाहे के नजदीक एक अज्ञात प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मजदूर अमलोह रोड पर सड़क पार कर रहा था। अचानक वह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में गया। हादसे के तुंरत बाद घटनास्थल पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक प्रवासी मजदूर की पहचान अभी तक नहीं हो सकी। शव को सिविल अस्पताल के मॉर्चरी में रख दिया गया है।