पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थॉमस अलवा एडीसन का जन्म दिवस मनाया

थॉमस अलवा एडीसन का जन्म दिवस मनाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। कस्बाअमलोह के गांव भद्दलथूहा के शहीद गुरबख्श सिंह सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल विजय सिंह की अगुवाई में विश्व प्रसिद्ध विज्ञानी थॉमस अलवा एडीसन का जन्मदिन मनाया गया। सरकारी सीसै स्कूल अमलोह (बॉयज) के वाइस प्रिंसिपल सुखदेव सिंह मुख्य मेहमान रहे। इस मौके थॉमस एडीसन द्वारा रचित खोज प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें स्टूडेंट्स को ग्रामोफोन, मूवी कैमरा, बिजली बल्ब, स्लाइड प्रोजेक्टर अन्य साजो सामान को प्रदर्शित कर जानकारी दी गई। 6वीं से 8वीं क्लास के स्टूडेंट्स में एडीसन की खोज से संबंधित पेंटिंग मुकाबले कराए गए।

कंपीिटशन के रिजल्ट्स

8वींक्लास के दविंदर सिंह ने पहला, 7वीं क्लास के अमरिंदर सिंह ने दूसरा और गुरकोमल कौर मनीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण मुकाबलों में 8वीं के राजन ने पहला, सुमिती सोनी ने दूसरा और कोमलप्रीत कौर ने तीसरा स्थान पाया। विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। यहां पंजाबी टीचर मेहर सिंह, सोशल साइंस टीचर शमशेर सिंह साइंस टीचर जसपाल बड़ाली मौजूद रहे।

थॉमस अलवा एडीसन के जन्म दिवस पर कराए गए समारोह में विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित करते हुए विजय सिंह।