पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी में निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

मंडी में निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज। मंडी गोबिंदगढ़

अंतरराष्ट्रीयकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) की प्रेरणा से इस्कान फेस्टिवल कमेटी की भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी। यात्रा जीटी रोड पर बने श्री राम मंदिर से शुरू होगी। छप्पन भोग के साथ-साथ आरती सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी। इसके बाद प्रसाद लगाया जाएगा।

यात्रा के दौरान विदेश भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान हरिनाम संकीर्तन , श्री जगन्नाथ कथा, नृत्य, प्रसाद वितरण, झांकियां और शील प्रभुपाद जी का गुणगान किया जाएगा। रथ यात्रा को लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

यात्रा का रूट

यात्राबाद दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी, जो शाम 7 बजे श्री राम मंदिर में पहुंचेगी। यहां पर भंडारा भी होगा। भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा श्री राम मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला चंद्रलोक, ऐरी मिल रोड, अमलोह रोड, मेन लोहा बाजार, रेलवे रोड, मोदी मिल रोड और श्री कृष्णा मंदिर से होकर गुजरेगी।

सिविल अस्पताल जाने में हो सकती परेशानी

^जबशाम को यात्रा मेन बाजार से होकर निकलेगी तो सरकारी सिविल अस्पताल को जाने वाली मेन रोड व्यस्त रहेगी। अस्पताल आने का दूसरा रास्ता बटन लाल रोड का होगा। इधर भी इन दिनों सड़क बनाने का काम चल रहा है तो वह भी रास्ता बंद है। अगर किसी भी तरह की इमरजेंसी आती है तो परेशानी हो सकती है।

मेहमानों में शामिल

मंत्रीमदन मोहन मित्तल, सांसद हरिंदर सिंह खालसा, विधायक काका रणदीप सिंह, शिअद उपाध्यक्ष जगदीप सिंह चीमा, एसएसपी जतिंदर सिंह खैहरा, एसडीएम अरविंद गुप्ता और कौंसिल प्रधान पूनम जिंदल।

बाजार में लगी लाईट।

खबरें और भी हैं...