दिल्ली में युवाओं को रोजगार देने में फेल हुई आप: एमएलए रणदीप
अमलोह। हलकाविधायक काका रणदीप सिंह की तरफ से पार्टी दफ्तर में प्रेस कान्फ्रेंस हुई। एमएलए रणदीप सिंह ने कहा कि पंजाब कांग्रेस की सरकार पर ही खुशहाल था। उस समय पंजाब से बेरोजगारी और महंगाई को कम किया गया था। लेकिन, अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के समय पंजाब में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। विधायक ने आप के खिलाफ बोलते हुए कहा कि आप का पंजाब में कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बेरोजगारी बढ़ने से प्रदेश के युवा आप पार्टी के साथ जुड़ रहे है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि आप की दिल्ली सरकार ने वहां युवाओं को रोजगार देने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाए हैं। वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बोलकर लोगों की हमदर्दी और वोट लेना चाहते हैं। कहा कि 2017 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी, क्योंकि प्रदेश के लोग अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार से परेशान हैं। पंजाब में बेरोजगारी बढ़ी है, महंगाई में गरीब व्यक्ति को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर प्रधान ब्लाॅक मंडी गोबिंदगढ़ रजिंदर सिंह बिटू, अमलोह के प्रधान सिंगारा सिंह, डाॅ. जोगिंदर सिंह मैनी, जगा सिंह, जसमीत सिंह राजा, गुरदीप सिंह मदन, शेर सिंह, बलदेव ओलख, गुरप्रीत सिंह ग्रेवाल, लेखराज गांधी, मनीष कुमार, रघुविंदर सिंह, हैपी भजनी और वर्कर मौजूद थे।