एफसीआई हैंडलिंग वर्कर्स यूनियन के प्रधान बने पम्मा
अमलोह। एफसीआईहैंडलिंग वर्कर्स यूनियन की मीटिंग संजय पासवान के नेतृत्व में अनाज मंडी में हुई। जिसमें यूनियन राष्ट्रीय प्रधान राम बालक यादव और महेंद्र सिंह शामिल हुए। एफसीआई के वर्करों की मुश्किलों पर विचार किया गया। समिति का चयन भी हुआ। जिसमें प्रधान पम्मा सिंह, राम बाबू सचिव, मेवा सिंह मीत प्रधान, गणपति पासवान, मनोज कुमार, किशोरी, भीम सिंह, जगदीश कुमार, दया नंद, विलास मंडल, फूल चंद, सीता राम, शंभू मुखिया, अरुण कुमार, वीरेंद्र मंडल, अशोक कुमार, जय राम, विजय सिंह को मेंबर नियुक्त किया गया।