पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमलोह में फटा सिलेंडर 6 जख्मी

अमलोह में फटा सिलेंडर 6 जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला/अमलाेह | अमलोहके पास गांव हिम्मतगढ़ छन्ना में सोमवार को सिलेंडर फटने से एक लड़की समेत 6 लाेग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान शेर सिंह, महल सिंह, गुरजंट सिंह, गुरप्रीत सिंह, बंत सिंह और मंदीप कौर के रूप में हुई है। 30 से 40 फीसदी तक जले होने के कारण सभी लोगों को राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। जख्मी लोग रिश्तेदार हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग गांव हिम्मतगढ़ छन्ना एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। टेंट के अंदर सिलेंडर पर पानी गर्म किया जा रहा था। तभी अचानक सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण सिलेंडर फट गया। गांव के लाेगों ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद सभी को सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालत सीरियस होने के कारण सभी को पटियाला रेफर किया गया है।