पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूर्ति स्थापना के अवसर पर शोभायात्रा

मूर्ति स्थापना के अवसर पर शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मंडी गोबिंदगढ़

संगतपुराकेसालासर खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति स्थापना के अवसर पर जय मां काली वेलफेयर सोसायटी ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में हनुमान जी, साईं बाबा, शनिदेव, भैरवनाथ की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र थीं। वहीं, महिलाओं ने सिर पर सजे क्लश रख यात्र में भाग लिया।

शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर संगतपुरा, ऐरी मिल रोड, जीटी रोड, लाल बत्ती चौक, अमलोह रोड, मोतिया खान, सुभाष नगर, चौड़ा बाजार से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। शहरवासियों ने फूल अौर मिठाइयों से यात्रा का स्वागत किया। सोसायटी के प्रधान प्रवीण बांसल, चेयरमैन गुलशन राय, केसर सिंह, ललित बांसल, अंकुर गर्ग, सुरेश गुप्ता, राजीव वर्मा, रविंदर भाटिया, दिनेश गुप्ता, मनीष अग्रवाल, सुरेश चंद बांसल अन्य मौजूद रहे।

शोभायात्रा के दौरान ध्वज लेकर चलते श्रद्धालु।