पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव हैबतपुर में लगाए 400 पौधे

गांव हैबतपुर में लगाए 400 पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। बसंतऋतु क्लब त्रिपड़ी ने कुतबनपुर नर्सरी और नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से 400वां वन महोत्सव गांव हैबतपुर नजदीक अमलोह में मनाया। प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि क्लब ने 25 गांवों को योजना के लिए चुना है। हैबतपुर योजना का 20वां गांव है। किसानों की 50 मोटरों, गुरुद्वारा साहिब, मंदिर और बाबा रूपे पीर की दरगाह पर 400 फलदार पौधे लगाए गए। आम, अमरूद, चीकू, नींबू, किन्नू, आंवला, सीताफल आदि शामिल हैं। सरपंच सरवण सिंह और गुरप्रीत सिंह ने आम का पौधा लगाया। यहां गुरदयाल सिंह, बहादुर सिंह, बेअंत सिंह, संदीप सिंह, पूरण सिंह, लवप्रीत सिंह, बिंदू सिंह, गुरप्रीत सिहं, राज सिंह टिवाणा, नवकेत शर्मा आकाश शर्मा मौजूद रहे।