पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाडपुर की झंडी प्रदीप चीका ने अपने नाम की

लाडपुर की झंडी प्रदीप चीका ने अपने नाम की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिसतरीचेत राम दंगल समिति, ग्राम पंचायत और गांव निवासियों के सहयोग से गांव लाडपुर 59वां कुश्ती दंगल करवाया गया। जिसमें अली बलवान अखाड़ा मलेरकोटला, ढिल्लवा, रौणी, आलमगीर, खन्ना के और पंजाब के विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने भाग लिया।

इस दौरान थाना अमलोह के प्रमुख हरविंदर सिंह चीमा विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने के लिए खेल मेले करवाने चाहिए। दंगल के दौरान 41,000 रुपए झंडी की कुश्ती भिंदर समाना और प्रदीप चीका के बीच में हुई। झंडी की कुश्ती प्रदीप चीका ने भिंदर समाना को हराकर अपने नाम की। इस मौके सरपंच करमजीत सिंह, नंबरदार अनोख सिंह, अजैब सिंह, अमरजीत सिंह, धर्म सिंह, कुलवंत सिंह, बलवान सिंह, सतींद्र सिंह, हरजीत सिंह जिता, सरपंच संत सिंह लल्लों, सतनाम सिंह और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

थाना प्रमुख हरविंदर सिंह चीमा, सरपंच करमजीत सिंह पहलवान की कुश्ती शुरू करवाते समय।

खबरें और भी हैं...