पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार चोर गिरोह का मेंबर पुलिस ने पकड़ा

कार चोर गिरोह का मेंबर पुलिस ने पकड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता आनंदपुर साहिब

सीआईएस्टाफ ने अंतरराजी चोर गिरोह के एक मेंबर को हिमाचल से चोरी की कार समेत काबू किया है। सीआईए स्टाफ रोपड़ के जांच अफसर एएसआई राकेशविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगत राम निवासी मंडी अहमदगढ़ जिला संगरूर को हिमाचल से चोरी एक शैबरलेअ कार (एचपी 20 एफ 2004) समेत काबू किया। आरोपी ने कार का नंबर बदल कर (पीबी 13 4118) कर लिया था। आरोपी पर थाना आनंदपुर साहिब में मामला दर्ज कर अानंदपुर साहिब की कोर्ट में पेश किया गया। सीनियर सिविल जज अमनदीप सिंह ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। एएसआई राकेशविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ आदि राज्यों से चोरी हुई वारदातों के अहम सुराग मिलने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...