पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र के विकास में नहीं छोड़ी जाएगी कमी : हनी

क्षेत्र के विकास में नहीं छोड़ी जाएगी कमी : हनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलाचौरविधानसभा से उनका परिवार का दिल का रिश्ता यह कभी नहीं टूटेगा। लोगों के सुख-दुख में शामिल होने पर हमें आत्मिक शांति मिलती है।

ये विचार यूथ कांग्रेसी नेता गुरइकबाल सिंह हनी ने यहां पत्रकारों से बातचीत में व्यक्त किए। हनी ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का बलाचौर क्षेत्र से काफी गहरा रिश्ता था, इसलिए लोकसभा आनंदपुर साहिब से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लोगों ने भारी बहुमत से जिताया था। चाहे सांसद रवनीत सिंह बिट्टू अब लुधियाना से सांसद हैं इसके बावजूद बलाचौर क्षेत्र के लोगों का हर काम पहल के आधार पर हल करने की कोशिश की जाएगी।

इस मौके पर कांग्रेस के शहरी प्रधान राजिंदर सिंह छिंदी, पार्षद प्रदीप कुमार धीमान, सुखदेव सिंह सैणी, जगजीत सिंह आिद कांग्रेसी वर्कर मौजूद थे।

बलाचौर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यूथ कांग्रेसी नेता गुरइकबाल सिंह हनी।